कैमरे से अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता है: क्षेत्राधिकारी
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456
मसौली बाराबंकी। सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं जिससे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सकता हैं इसलिए आप सभी लोग अपने अपने प्रतिष्ठानों, ढाबो एव होटलों पर सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाये जिसके लिए आप सभी लोगो को तीन दिन का समय दिया जा रहा है। उक्त बातें रविवार को थाना मसौली में ढाबा संचालको एव होटल संचालको की बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी रामनगर दिनेश चन्द्र दुबे ने कही उन्होंने कहा कि शराब अपराध की जड़ है। जितना बड़ा अपराध होता है वह शराब के कारण होता है। यदि आपके प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे की सुविधा है तो अपराध को काफी हद तक रोका जा सकता है तथा सीसीटीवी कैमरे से बड़े बड़े अपराधियो को पकडा जा सकता है। ग्राहक देवता है अच्छी सुविधा दे तभी अच्छा व्यवसायी बना जा सकता हैं। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने कहा कि कैमरे से बहुत से अपराध रोके जा सकता है। पुलिस सुरक्षा के लिए है वीडियो लगा है तो समस्यओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। प्रभारी निरीक्षक श्री शर्मा ने ढाबा संचालको से कहा कि वाहनों को रोड़ पर खड़ा न करने दे जिससे दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस मौके पर ढाबा संचालक मो. इरफान, इश्तियाक, लक्ष्मीकांत गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, गुलाम हुसैन, राजकुमार यादव, मो0 फरहान, राहुल, मो0 शादाब, मो0 अतीक, अन्नू वर्मा , जगतपाल, राकेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।7874257456

