भेलसर(अयोध्या)थाना पटरंगा की पुलिस ने सर्राफे की दुकान पर धोखा देकर नकली ज्वैलरी को सोने की ज्वैलरी बताकर गिरवी रखने व दुकान काउंटर से रुपये चोरी कर भाग जाने वाले वांछित आरोपी को ग्रिफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय अयोध्या द्वारा वांछित अभियुक्तों/अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदय के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी महोदय रुदौली अयोध्या महोदय व प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 11.01.21 को थाना स्थानीय के शिवनगर चौराहे पर स्थित राजेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 रामनरायन नि0 ग्राम रौजागांव थाना रुदौली जनपद अयोध्या के सर्राफे की दुकान पर धोखा देकर नकली ज्वैलरी को सोने की ज्वैलरी बताकर गिरवी रखने व दुकान काउंटर से 17000 रु0 चोरी कर भाग जाने वाले वांछित अभियुक्त बृजेश कुमार वर्मा पुत्र जयराम वर्मा नि0 भीटी मिश्र थाना पैकोलिया जनपद बस्ती को नकली ज्वैलरी व चोरी के 4100 रु0 सहित शिवनगर चौराहे से गिरफ्तार करने जेल भेजा गया।
नाम व पता अभियुक्त:-बृजेश कुमार वर्मा पुत्र जयराम वर्मा उम्र 29 वर्ष नि0 भीटी मिश्र थाना पैकोलिया जनपद बस्ती ।
पंजीकृत अभियोग:- मु0अ0सं0 07/21 धारा 420/379/411 भादवि0
बरामद सम्पत्तिः-
1. 4100 रुपये नकद
2. दो अदद नकली पीली धातु की चैन, एक अदद अंगूठी व एक अदद लाकेट पीली धातु का
गिरफ्तारी टीम:-
1. SHO श्री रामकिशन राना थाना पटरंगा
2. SI जितेन्द्र यादव प्र0चौ0 हाइवे थाना-पटरंगा
3. का0मो0 संजय कुमार थाना-पटरंगा
4. का0 सुशील पाल थाना-पटरंगा
5. का0 मनीष अली थाना-पटरंगा
6. का0 संदीप पाल थाना पटरंगा

