मोदी सरकार ने जानवरों को हादसों से बचाने के लिए NH-44 पर बनाया एनिमल अंडरपास

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8004283330

देश में प्रतिवर्ष जानवरों की वजह से होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए मोदी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. कश्मीर से कन्याकुमारी जाने वाले नेशनल हाईवे 44 यानि पेंच और कान्हा टाइगर रिजर्व के बीच पर सड़क परिवहन मंत्रालय ने पहली बार 28 किलोमीटर की दूरी पर 14 एनिमल अंडर पास बनाए हैं. ये सभी अंडरपास जल्द ही जानवरों के लिए खोलने की तैयारी है इसके साथ ही मंत्रालय ने अन्य अभ्यारण और नेशनल पार्क समेत ऐसे इलाकों से गुजरने वाली सड़कों पर एनिमल अंडरपास बनाने का फैसला किया है, जहां से रोजाना जानवर सड़क के एक ओर से दूसरी ओर जाते हैं और इस वजह से सड़क हादसे होते हैं.

दिल्ली से आगरा जाने वाले एक्सप्रेस वे में कई स्थानों पर नील गायों की वजह से अक्सर हादसे होते हैं, यहां पर अंडर पास नहीं है, जिससे नीलगाय सड़क पार करने के लिए एक्सप्रेस वे पर आ जाती हैं और जिससे वाहन टकरा जाते हैं. हालांकि यहां पर हादसे रोकने के लिए फैंसिंग लगाई गई है पर यह कारगर नहीं है.

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अनुसार जल्द ही माधव नेशनल पार्क और रातापानी अभ्यारण में एनिमल अंडरपास बनाए जाएंगे. इसके अलावा ऐसे स्थान भी चिन्हित किए जा रहे हैं, जहां पर जानवरों का एक ओर से दूसरी ओर आना-जाना अधिक होता है, जो हादसे की वजह बनते हैं. जिन स्थानों पर एनिमल अंडर पास बनाए जाएंगे, इनकी ऊंचाई 5 मीटर तक रखी जाएगी, जिससे बड़े जानवर भी निकल सकें.

Don`t copy text!