बीएलओ व सुपरवाजर की डीएम से की शिकायत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। ग्राम पंचायत अनूपगंज, विकास खण्ड रामनगर और सिरौलीगौसपुर तहसील में वाले पंचायत चुनाव में बीएलओ और सुपरवाइजरों द्वारा मतदाता सूची बनाने में गड़बड़ी करने और पात्र ग्रामवासियों का नाम राजनैतिके के चलते नाम हटाने को लेकर सपा नेता दानिश सिद्दीकी और शाफे जुबेरी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौपा। दानिश सिद्दीकी ने माग पत्र के माध्यम से बताया कि मतदाता सूची में नाम बढ़ाने व घटाने को लेकर रामनगर के ग्राम अनूपगंज और सिरौलीगौसपुर में तैनात बीएलओ और सुपरवाइजर द्वारा भाजपा नेता के इशारे पर गड़बड़ी कर रहे है। जिसको तत्तकाल प्रभाव से इन दोनों को हटाया जाये। शाफे जुबेरी ने कहा कि अगर प्रशासन बीएलओ व सुपरवाजर पर कार्यवाही नहीं करती तो उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन सौपने वालो मे ग्राम अनूपगंज वासी मोहम्मद रिजवान, जंगली प्रसाद, जब्बार, मोहम्मद इरशाद, राशिद अंसारी, वकार, इरफान, नसीरुद्दीन प्रमुख रूप से मौजूद रहे।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

