जैन समुदाय द्वारा भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

फतेहपुर बाराबंकी। नगर फतेहपुर में स्थित जैन सन्मति भवन में भावलिंगी सन्त श्रमणाचार्य विमर्श सागर के सानिध्य में मनाये जा रहे उत्सव रूपी आनन्द यात्रा में धर्म संस्कृति के पूर्ण ज्ञान के लिये आयोजित महोत्सव में दिन बुधवार को पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से कलश यात्रा का मंचन किया गया। मंदिर में महिलाओं ने कलशों में जल भरकर यात्रा करते हुए जैन मंदिर से सन्मति भवन पहुँची। जहाँ पर पुरोहित राजीव कुमार जैन ने विधिविधान से पाण्डुक शिला की शुद्धिकरण करते हुए भगवान् आदिनाथ का आवाह्न किया गया। तत्पश्चात आनन्द यात्रा का शुभारंभ जयंत कुमार जैन द्वारा ध्वजारोहण फहराकर किया गया। इसके बाद मंदिर से भावपूर्वक लाये गये भगवान् श्री जी को पाण्डुक शिला पर विराजमान कर आचार्य श्री ने भगवान का अभिषेक, शांतिधारा के साथ मंगलाचरण का पाठ किया। तो वही शुभ महोत्सव में सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य दिलीप कुमार जैन को व चक्रवर्ती राजा बनने का सौभाग्य लल्ला जैन,धनकुबेर के रुप सुधीर कुमार जैन को प्राप्त हुआ। देव रुपी पदों पर महेंद्र, इंद्र,धनेंद्र कुमार जैन,इसान इंद्र मुन्ना लाल जैन,सनत कुमार इंद्र वआलोक जैन को शोभाग्य प्राप्त हुआ। तदोपरांत भगवान आदिनाथ को की करतल ध्वनि करते हुए मधुर धुनों के साथ अष्ट द्रव्यों द्वारा पूजा आरती की गई। वही भक्तगणो ने संध्या बेला के समय भगवान की आरती के बाद गुरु वंदना भी की। इस मौके पर काफी संख्या में जैन समुदाय सहित अनेक श्रद्धालुगण उपस्थिति रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!