कुंवर उमेश सिंह तीर अंदाजी के शौकीन थे: जुबेर अंसारी स्मृति सभा में बोले एलडर्स कमेटी के अध्यक्ष

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कुंवर उमेश सिंह विधि के स्वर्णिम युग के स्वर्णिम व्यक्तित्व के स्वामी थे विधि के क्षेत्र को उन्होंने समृद्धि किया आज जरूरत इस बात की है कि विधि व्यवसाय को पुनः नई ऊचांईयों पर ले जाने की जरूरत है इसलिए अधिवक्ता कुंवर उमेश सिंह के चरित्र को अपनाना पड़ेगा। उक्त विचार इण्डियन एसोसिएशन आॅफ लायर्स के राष्ट्रीय महासचिव वाई.एस. लोहिया ने गांधी भवन में आयोजित स्मृति सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी न्याय व्यवस्था में जो कमियां आयी है वह व्यवस्थागत है जिनको दूर किया जाना आवश्यक है। स्मृति सभा को जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी एलडर्स कमेटी के अध्यक्ष अधिवक्ता जुबेर अंसारी ने कहा कि ‘‘कुंवर उमेश सिंह विधि विशेषज्ञ के साथ-साथ वह तीर अंदाजी के भी शौकीन थे।’’ सुप्रसिद्ध खिलाड़ी हाजी सलाउद्दीन ने कुंवर उमेश सिंह के खेल प्रेम को उजागर किया। स्मृति सभा को मुस्तफा खान, श्याम सुन्दर दीक्षित, विनय दास, डाॅ. एस.एम. हैदर, अनिल निगम, बलराम पाण्डेय, उपेन्द्र सिंह, पंडित राजनाथ, बृजेश कुमार दीक्षित, सुरेन्द्र प्रताप सिंह ‘बब्बन’, विजय प्रताप सिंह आदि लोगों ने उनके चित्र पर मल्यार्पण भी किया। स्मृति सभा की अध्यक्षता पवन कुमार वैश्य, संचालन विभव मिश्रा तथा आयोजन रणधीर सिंह सुमन ने किया था ।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!