मिशन शक्ति आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। रामनगर के ग्राम सेमराई अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अंतर्गत सूत्र संस्था द्वारा संचालित रीड इंडिया समुदायिक पुस्तकालय एवं संसाधन केंद्र में मिशन शक्ति आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही योगाचार्य दीपा श्रीवास्तव ने कार्यशाला में भाग ले रही महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए ध्यान एवं योग की तकनीकों के महत्व के विषय में बताया एवं उपयोगी आसनों व प्राणायाम का प्रशिक्षण भी प्रदान किया। संसाधन केंद्र की समन्वयक कस्तूरी सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु रीड इंडिया द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं उनके उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर रीड इंडिया की निदेशक डॉ गीता मल्होत्रा ने महिलाओं से वर्चुअल संवाद किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी स इस मौके पर समस्त विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!