बाराबंकी। सिविल कोर्ट हैदरगढ़ मे जनपद के जिला न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने वृक्षारोपण किया तथा हैदरगढ़ रेंज की कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर लगभग 200 पौधों का रोपण किया गया जिनमें बरगद, पीपल, पाकड़, मौलश्री, महुआ, जामुन, कंजी, बाटलबबृश नीम, आम सहित कई प्रजातियांे के पौधे रोपित किये गये। इस मौके पर न्यापालिका के न्यायाधीश नित्यानंद श्रीनेत, सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव, संजय कुमार यादव, नन्द कुमार, मौ. साजिद, आरसी भट्ट के अलावा एसडीएम हैदरगढ़ शालिनी प्रभाकर, वन क्षेत्राधिकारी दिलीप सिंह कनवाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

