कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान 100 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। जनपद में लगातार बढ़ रहे अवैध शराब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक युमना प्रसाद ने अपने सख्त तेवर दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर किसी भी थाने के क्षेत्रों में कच्ची शराब की भट्ठी चलती पायी गयी तो थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है। जिसके बाद असन्द्रा पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना क्षेत्रो में कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ छापेमारी करते हुए 100 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बताते चलें कि असन्द्रा क्षेत्र में कई जगहों पर कच्ची शराब बनायी जाती है। मुखबिर की सूचना पर असन्द्रा थाना प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी व उपनिरीक्षक रुपेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम ऐंदीपुर निबहा नाला सिद्धौर के पास शराब बनाते समय लवकुश पुत्र रामसजीवन निवासी ऐंदीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से 100 लीटर कच्ची शराब बनाने के उपकरण व 125 किलो यूरिया बरामद किया। वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र में शराब बनाते समय पुलिस ने जितेन्द्र्र गौतम पुत्र परशुराम, गुड्डू पुत्र लखराज निवासी गोरखपुरिया बंगाल थाना देवा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो के पास से दस-दस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

