नामांकन के अन्तिम दिन सपा प्रत्याशियों ने दाखिल किया पर्चा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। गांव गरीब गुरबत में रह रहे लोगों की जन भावनाओं को फलक पर लाने के लिए पूरी ताकत और षिद्दत के साथ जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही है समाजवादी पार्टी। सभी पार्टी द्वारा घोशित प्रत्याषियों के साथ पूरी ताकत के साथ पार्टी कार्यकर्ता नम न से लगकर एक-एक कैंडिडेट के लिए करेंगे प्रचार। गुरुवार को जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नामांकन करने आए जिला पंचायत के प्रत्याषियों के साथ आए के समर्थकों को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने यह विचार व्यक्त किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा यह चुनाव आपकी पूरी ताकत और क्षमता का चुनाव है पंचायती चुनावों में लगाई गई आपकी ताकत सबके सामने होगी जितनी आप में ताकत है सब लगा दीजिए आप इस चुनाव में यही ताकत 2022 के चुनाव के लिए एक संजीवनी का काम करेगी। हम नौजवान आज अगर पूरी ताकत और षिद्दत के साथ पंचायत चुनाव में अपना परचम लहराएंगे तो वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेष में अखिलेष यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का परचम लहरा रहा होगा। समर्थकों को संबोधित करते हुए हैदर गढ़ के पूर्व विधायक राम मगन रावत ने कहा आज हम नौजवानों की और पूरा उत्तर प्रदेष टकटकी लगाए देख रहा है आज अगर हमने अपनी क्षमता के अनुसार कार्य नहीं किया तो आने वाला समय हमें कभी माफ नहीं करेगा आज जरूरत है हमको एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याषियों को विजयश्री दिलाने का आइए सब मिलकर 2022 में समाजवादी पार्टी की जीत का परचम लहराने के लिए आज ही से कमर कस कर तैयार हो जाए। आज नामांकन करने वालों प्रत्याषियों में मुख्य रूप से राजेष कुमार वर्मा सिद्धौर पंचम से, सुनीता देवी हैदरगढ़ तृतीय से, हैदरगढ़ चतुर्थ से फरीदा बानो सहित कई और प्रत्याषियों ने भी आज नामांकन पत्र दाखिल किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!