मसौली बाराबंकी। मसौली प्रथम से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुरुवार को निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व हुई बातचीत में सपा समर्थित उम्मीदवार शकील सिद्दीकी ने क्षेत्र के चहुमुखी विकास का वादा किया। गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुँचे सपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व श्री सिद्दीकी ने कहा कि अपने पूर्व कार्यकाल में जितना सम्भव विकास हो सका उतना किया गया और क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराना हमारा प्रथम लक्षय है। इस दौरान सपा नेता अशोक यादव, हफीज राइन, मो. गय्यूर, प्रधान राममूर्ति यादव, विकास यादव, जैसीराम यादव, रामनरेश यादव, नौशाद राइन, आदि लोग मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

