जेवरात पर चोरो ने किया हाथ साफ

इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

बाराबंकी। थाना सतरिख अन्तर्गत बीती रात शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और घर में रखे लाखो रुपये के जेवरात व नकदी चुराकर फरार हो गये। जब इस बात की जानकारी गृहस्वामी को हुई तो उसने शुक्रवार सुबह थाना सतरिख में जाकर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना सतरिख क्षेत्र के ग्राम बीजेमऊ निवासी विक्रम सिंह के पुत्र वैभव सिंह की शादी बीती 30 अप्रैल को हुई थी। शादी के दौरान वैभव की पत्नी को लाखो रुपये के कीमती जेवरात जिनकी कीमत 6 लाख रुपये के आस पास थी। बीती रात को शातिर चोरों ने विक्रम सिंह के घर को निशाना बनाया शातिर चोर घर के पीछे चहार दीवारी फांदकर अन्दर चले आये और उसके बाद जिन कमरों में गृहस्वामी और उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे उन सभी सदस्यों को चोरों ने घर में ही कैद कर दिया और बाहर से दरवाजा की कुण्डी चढ़ा ली। इसके बाद शातिर चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ करके उसके अन्दर रखे वैभव सिंह की पत्नी के करीब छः लाख रुपये के जेवरात व 35 हजार रुपये नकद व अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गये। शुक्रवार सुबह जब गृहस्वामी की नींद खुली तो उसने देखा कि दरवाजा बाहर से बंद है आवाज देने के बाद पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खोला और जब विक्रम सिंह ने कमरों के अन्दर रखे बख्शे और अलमारी का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गये। घर में चोरी का नजारा देखकर विक्रम सिंह ने तत्काल इसकी सूचना सतरिख पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरी घटना स्थल का निरीक्षण किया। विक्रम सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति को नामजद करते हुए चोरी की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरु कर दी है। घटना के बारे में थाना प्रभारी सतरिख ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जायेगा। वैसे गांव में चोरी की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत सी व्याप्त हो गयी है।

इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

Don`t copy text!