जगह-जगह बह रहा है गंदा पानी, लगे कूड़े के ढेर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था चैपट हो गई है। जगह जगह गन्दे पानी का जल भराव और सड़कों पर कूड़ो का ढेर लगा है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों ने गांवों साफ सफाई पर प्राथमिकता रहेगी। विकास खण्ड मसौली की 56 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर साफ सफाई व्यवस्था भगवान भरोसे रहा गई है जिसको लेकर ग्रामीण काफी परेशान है। जबकि वर्तमान समय में कोरोनावायरस को लेकर भी ग्रामीण सफाई अभियान पर ध्यान देना के लिए काफी मायूस है। ग्राम पंचायत मसौली, बड़ागांव, बांसा, देवकलिया, गुरेला, सादामऊ, नेवला करण्डा, करपिया, ज्योरी, भायरा आदि पंचायतों में पंचायत चुनाव को लेकर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगजाने के कारण सफाई कर्मचारी क्षेत्र में नही जा पाने के कारण ग्राम पंचायतों में साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह चैपट हो गई है। हालात यह है की जगह-जगह नालियों का पानी सड़कों खड़ंजा पर बह रहा है सड़कों के किनारे लगा कूड़ा का ढेर सड़क और खड़जो के ऊपर फैल रहा है ऐसे में ग्रामीण में काफी परेशान है। वर्तमान समय में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है। जिसमें संक्रामक रोग फैलने का भी खतरा रहता है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मसौली प्रधान पति मुईन अंसारी, बड़ागांव के नूर मोहम्मद,ज्योरी संजय रावत, देवालिया बिजय वर्मा के सहित प्रधानों ने कहा कि पंचायत का चार्ज मिलते ही गांव में साफ सफाई व्यवस्था पर अभियान चलाकर विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!