निगरानी समिति कोविड मरीजों की करे देखभाल डीआरडीए में बैठक सम्पन्न
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। डीआरडीए स्थित गांधी सभागार में निगरानी समितियों को सक्रिय किए जाने व वैक्सीनेशन कार्य सुचारू ढंग से कराए जाने के संबंध में समस्त खंड विकास अधिकारी/सहायक विकास अधिकारी पंचायत/समस्त एमओआईसी की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में निगरानी समितियों को और अधिक सक्रिय किए जाने तथा उनको पल्स ऑक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर उपलब्ध कराए जाने/लोगों को टीकाकरण के लिए अधिक से अधिक जागरूक किए जाने व टीकाकरण स्थल के आसपास के ग्रामों में कोटेदार/स्वयं सहायता समूह एवं निगरानी समितियों के द्वारा अधिक से अधिक प्रचारदृप्रसार कराए जाने/ग्रामों में साफ सफाई व्यवस्था व सैनिटाइजेशन कार्य सुचारू रूप से कराए जाने हेतु संबंधितो को आवश्यक दिशा/निर्देश दिए गए। उक्त बैठक में समस्त खंड विकास अधिकारीध् सहायक विकास अधिकारी, पंचायत समस्त चिकित्सा प्रभारी, अधीक्षक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, वल्र्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन प्रभारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

