टैªक्टर-ट्राली पलटी, एक गम्भीर

मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

असन्द्रा बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार को भूसा लादकर जा रही एक ट्रैक्टरट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसकी चपेट में आकर साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सिद्धौर कैसरगंज मार्ग स्थित टिकैतनपुरवा गांव के पास सिद्धौर की ओर से भूसा लादकर आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे कैसरगंज की ओर से आ रहे साइकिल सवार उचिटा हुसैनपुर निवासी दयानाथ उसी भूसे में दब गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। संयोग से उसी साइकिल पर बैठा घायल दया नाथ का 2 वर्षीय पुत्र राजा बाल बाल बच गया।

मोहम्मद  अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

Don`t copy text!