अधिक दाम पर सामान बेचने वालों की अब खैर नही

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। अभिहित अधिकारी प्रियंका सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा है कि जनपद के समस्त खाद्य विक्रेताओं यथा किराना व्यापारियों दूध विक्रेताओं, फल, सब्जी आदि विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों के तय मूल्य पर ही खाद्य सामग्री का विक्रय कोविड-19 गाइडलाइन के तय निर्देशों का अनुपालन करते हुए करें। उन्होने आम नागरिकों को यह भी जानकारी दी कि अगर कहीं पर भी कोई दुकानदार मूल्य से ज्यादा कीमत सामानों की वसूल रहा है तो इसकी शिकायत तत्काल खाद्य सुरक्षा अधिकारियों से करें। उन्होने बताया कि तहसील रामसनेहीघाट 9792722111, नगर पालिका जोन 941512717, नवाबगंज 8318640934, फतेहपुर 9451558672, हैदरगढ़ 9839063481, रामनगर 8417008479, सिरौलीगौसपुर 8707395131 पर सूचना दें। शिकायत मिलने के बाद उक्त दुकानदार के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!