शासन के निर्देशानुसार 72 घण्टे के अंतराल पर किया जा रहा है किसानों को गेहूं खरीद का भुगतान

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

जनपद एटा में 10 मई को पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से 5.30 करोड़ धनराशि का भुगतान कृषकों को किया गया

एटा। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला खाद्य विपणन अधिकारी नन्द किशोर ने सूचित किया है कि रबी विपणन वर्ष 2021-22 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेहॅू क्रय की अवधि 1 अप्रैल से से 15 जून निर्धारित की गयी हैं।जिसमें शासन द्वारा गेहॅू का समर्थन मूल्य रूपये 1975 प्रति कु0 निर्धारित किया गया है। इस वर्ष किसानों से खरीद हेतु विभागीय पोर्टल www.fcs.up.nic.in पर सरकारी क्रय केन्द्रो पर गेहूॅं बेचने हेतु कृषक को पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीयन कृषक स्वंय जनसेवा केन्द्र, इन्टरनेट कैफे के माध्यम से कर सकते है, जो कृषक खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीद हेतु पंजीकरण करा चुके हैं उन्हें गेहॅू विक्रय हेतु पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं आवश्यक संशोधन कर पुनः लॉक करना होगा।

जनपद में 09 गेहॅू क्रय केन्द्रों पर ई-पॉप मशीन के माध्यम से खरीद हो रही हैं तथा जनपद हेतु 40 ई-पॉप मशीन और प्राप्त हो गयी है, जिन्हें केन्द्रों को प्राप्त कराया जा रहा हैं। जनपद एटा में समस्त क्रय संस्थाओं के कुल 89 गेहॅू क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिन पर दिनांक 10 मई तक कुल 21,239 मी0टन की गेहॅू खरीद की जा चुकी हैं, जिसके सापेक्ष कृषकों को देय भुगतान 4195 लाख के विरुद्ध 2442 लाख का भुगतान कृषकों को किया जा चुका हैं ।

गत वर्ष इस तिथि तक जनपद में 16,313 मी0टन गेहॅू की खरीद की गयी थी, जो गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 30 प्रतिशत अधिक खरीद की गयी हैं। कृषकों को भुगतान पी0एफ0एम0एस0 पोर्टल से कृषकों के खाते में क्रमिक रुप से किया जा रहा हैं। कल 10 मई को जनपद एटा में पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से 5.30 करोड का भुगतान कृषकों को किया गया हैं। ऐसे कृषकों के भुगतान में बिलम्व हो रहा हैं, जिनके बैंक खाते और खतौनी में अंकित नाम में भिन्नता हैं और अन्य समस्त कृषकों का भुगतान 72 घन्टें के अन्तर्गत किया जा रहा हैं।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!