मिलने आया था प्रेमी, ससुरालवालों ने अर्धनग्न कर खंभे से बांधकर पीटा, बहू ने सास-ससुर पर कराई FIR

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आना पड़ा प्रेमी को भारी, घरवालों ने पकड़कर की जमकर धुनाई

उत्तर प्रदेश  के आगरा (Agra) में युवक से अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है. थाना सिकंदरा के रुनकता में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ जमकर धुन डाला. अपने प्रेमी की पिटाई के बाद बहू ने सास ससुर और परिवारीजनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. बहू की शिकायत पर पुलिस (Police) ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में एक गिरफ्तारी हो गई है और बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

पूर्व सांसद धनंजय सिंह गुपचुप तरीके से फतेहगढ़ जेल से रिहा, नहीं लगी भनक

ये है पूरा मामला

आगरा के सिकंदरा इलाके के रुनकता में शनिवार दोपहर को एक युवक, अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने के लिए आया. तभी शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल वालों ने दोनों को देख लिया. बहू को दूसरे आदमी के साथ देखकर, घरवालों ने युवक को पकड़ कर जमकर धुना. परिवार वालों ने बिजली के खंभे से बांधकर युवक को अर्धनग्न कर जमकर पीटा. युवक के कपड़े भी फाड़ दिए. युवक को चोटें भी आई हैं.गांव के ही लोगों ने घटना की जानकारी सिकंदरा पुलिस को दी. घटना की सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने पिटाई कर रहे ग्रामीणों से छुड़ाया. इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया. घटना के बाद बहू ने सास-ससुर और परिवारीजनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई.

बहू ने दर्ज कराई एफआईआर (Fir)

इस मामले में पुलिस अधीक्षक रोहन बोत्रे ने बताया कि थाना सिकंदरा में एक लड़के के साथ मारपीट की घटना सामने आई है जिसमें उसकी महिला मित्र है, उसने थाने में तहरीर दी थी. उसके कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे जिसमें कुछ लोगों के द्वारा पिटाई की गई थी. इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत हुआ है. पुलिस की टीमों का गठन कर दिया गया है. इस मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!