भेलसर(अयोध्या)मवई थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर दाऊद पुर गांव में अपने भाई की ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी सूचना पर पहुंची मवई पुलिस ने पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मोहम्मद पुर दाऊदपुर में अपने भाई की ससुराल आए एक युवक ने गांव के ही बाहर लगे एक चिलबिल के पेड़ से लटक कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंची मवई पुलिस ने चिलबिल के पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाकर शव की पहचान कराई तो मृतक युवक की पहचान पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफपुर गंगरेला निवासी राम सागर यादव पुत्र दुखी के रूप में हुई।पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।इस घटना के बाबत पुलिस क्षेत्राधिकारी रूदौली राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम सभा मोहम्मद पुर दाऊद पुर में एक व्यक्ति के चिलबिल के पेड़ से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली है।सूचना पर तत्काल घटना स्थल पर पहुंची मवई पुलिस ने पेड़ से लटक रहे शव को नीचे उतरवाकर पीएम के लिए भेज दिया है।सीओ ने बताया कि मृतक अपने भाई की ससुराल आया था और मृतक की पत्नी पहले ही छूट गई थी जिस कारण मृतक काफी अवसाद में रहता था।
Related Posts

