सरकारी जमीन को खाली कर गरीबो को मिलेगा पट्टा: विजय प्रकाश
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
रामनगर बाराबंकी। ग्राम सभा की सैकड़ों बीघा सरकारी जमीनों पर लोग जबरन कब्जा किये हुवे है। उक्त ग्राम सभा की जमीन को खाली कराकर गरीबो को पट्टा देने और गांव के रास्तों को बनाकर चलने योग्य बनाया जाएगा। बताते चले कि सूरतगंज ब्लॉक के जैदपुर से पहली बार प्रधान बने विजय प्रकाश उर्फ गुड्डू ने ग्रामीणों के साथ वैठक कर चर्चा करते अपनी प्राथमिकताएं बताई।उन्होंने कहा कि गरीबो के आवासों में कोई कमीशन नही लेगा।ब्लॉक के अधिकारी भी कोई पैसा नही ले पाएगा। जल निकासी के लिए सोखता गड्ढा बनेगा। साफ सफाई के लिए कर्मचारी बढ़ाने के लिए ब्लाक अधिकारियों से कहा जाएगा। पहली बार प्रधान बने गुड्डू तो केवल उम्मीदवार थे। चुनाव में वोट उनके भाई अजजी के नाम पर मांगे गए और जनता ने चुनकर प्रधान बना दिया। वे कहते हैं कि स्कूल में एमडीएम व्यवस्था पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त रखी जाएगी और बच्चो की योजना में अध्यापक कोई गोलमाल नही कर पाएंगे। गरीब जनता के बल पर जीते है उसका काम पहले होगा।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

