लाखो के जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम मंसारा की घटना
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566
बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत बीती रात शातिर चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर वहां से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात, कीमती कपड़े और 1200 रुपये नकद चुराकर फरार हो गये। रविवार सुबह जब गृहस्वामी को इस घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित ने थाना असन्द्रा में जा करके अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीती रात शातिर चोरों ने थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम मंसारा निवासी गुरु शरण यादव पुत्र जगजीवन के घर को निशाना बनाया। शातिर चोर घर के पीछे दीवार के सहारे अन्दर कमरे में जा घुसे और दो बक्से चोर उठाकर पड़ोस के एक ट्यूबेल पर ले गये और वहां पर ताला तोड़ करके उनमें रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात, 1200 रुपये नकद और कीमती कपड़े उठा ले गये। रविवार सुबह जब गृहस्वामी की आंख खुली और वह शौंच के लिये बाहर गया तो वहां पर खाली बक्से देखे तो उसको अंदाजा हो गया कि चोरों ने घर में चोरी कर ली। गृहस्वामी ने उक्त घटना की जानकारी असन्द्रा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में पीड़ित ने थाने पर जा करके अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। गौरतलब हो कि थाना असन्द्रा क्षेत्र में आयेदिन लगातार चोरी की घटनाएं घट रही हैं लेकिन स्थानीय पुलिस ने न तो घटना का मुकदमा ही दर्ज किया है चोरों को पकड़ने और घटना का खुलासा करने की बात तो दूर की रही।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

