ग्राम प्रधान ने करवाया सैनिटाइजर का छिड़काव
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। ग्राम पंचायत शेषपुर टूटरु के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान संजय सिंह ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए गली मोहल्लों में प्रथम बार सैनिटाइजर का छिड़काव कराया। गांव के प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहले गांव के चारों तरफ सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया व गांव के गली मोहल्लों से होते हुए गांव के विभिन्न मंदिरों के साथ पूरे गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। आपको बताते चले कि ग्राम पंचायत की तरफ से ग्रामवासियों को मास्क भी वितरित किए जा चुके हैं नवनिर्वाचित प्रधान ने समस्त ग्रामवासियों से कहा कि वे मास्क का प्रयोग अवश्य करें बिना मास्क के घर के बाहर न निकले। साथ ही गांव में वह खुद की सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। घर के गेट के पास एक सैनिटाइजर रखें जिससे परिवार का व्यक्ति जब भी घर के अंदर आए तो उस सैनिटाइजर से अपने हाथो को सैनिटाइज करें।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

