संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मायके वालों ने लगाया ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप

मोहम्मदपुरखाला, बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाने में तहरीर केस दर्ज कराया पुलिस ने आरोपों के आधार पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बेलहरा चैकी के लच्छीपुर वार्ड का पूरा मामला जो बीते शनिवार की रात को पति-पत्नी के बीच आपस में विवाद चल रहा था जिसको लेकर शनिवार की रात को पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। और मृतका के परिजनों को सूचना होते ही सुबह मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या का लगाया आरोप कहा दहेज के लिए हमारी बेटी को आये दिन प्रताड़ित किया करते थे जिसको लेकर शनिवार की रात में हमारी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और मृतका के परिजनों ने थाने में लिखित तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया हैं। जिस पर थाना प्रभारी बीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति अब्दुल सलाम उम्र 25 वर्ष देवर जान मोहम्मद उम्र 19 वर्ष समेत सास पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!