हिंदू मुस्लिम एकता का केंद्र बनी लखनऊ की जामा मस्जिद
आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश
लोगों को फ्री ऑक्सीजन सिलेंडर बांटकर पेस की एकता की मिसाल
लखनऊ आपको बता दें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लाल बाग स्थित जामा मस्जिद अब इस घातक वायरस के रोगियों को ऑक्सीजन सिलेंडर और कंस्ंट्रटर के जरिए मदद करने का केंद्र बन गई है, मस्जिद में जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसट्रटर मुफ्त दिए जा रहे हैं,खास बात यह है कि अब यह हिंदू मुसलमान एकता की मिसाल बन गई है इनमें से 50 फ़ीसदी उपकरण केवल हिंदू भाइयों के लिए आरक्षित है,
मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जुन्नून नोमानी ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर में एक-एक सांस के लिए तड़प रहे मरीजों की मदद के लिए समिति ने एक पहल करने का फैसला किया था और इसलिए 1 मई से यह काम शुरू किया गया,उन्होंने बताया कि शुरू में उनके पास महज 3-4 ऑक्सीजन सिलेंडर ही थे लेकिन जब धीरे-धीरे लोगों को इस पहल के बारे में मालूम हुआ तो उनके पास बड़ी संख्या में फोन आने लगे किसी ने योगदान के तौर पर मस्जिद कमेटी को ऑक्सीजन सिलेंडर दिए और किसी ने खरीद कर कंसंट्रटर दे दिए इस योगदान की वजह से अब मस्जिद में 50 सिलेंडर और 25 ऑक्सीजन कंसंट्रटर हो गए हैं,
नोमानी ने बताया कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मस्जिद में आकर अपना आधार कार्ड और कुछ अन्य दस्तावेज दिखाकर सिलेंडर या कंसंट्रेटर ले जा सकता है, मस्जिद कमेटी से जुड़े एक व्यक्ति सिलेंडर या कंसंट्रेटर पहुंचाने के लिए खुद जरूरतमंद के घर जाता है, उन्होंने बताया कि 50 फ़ीसदी ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर गैर मुस्लिमों के लिए आरक्षित किए,गए हैं, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो और भी ज्यादा मदद की जा सकती है /
आशिष सिंह संवाददाता एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

