शौच के लिये निकले युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

मसौली बाराबंकी। सोमवार की शाम को घर से शौच के लिए निकले एक 24 वर्षीय युवक का शव एक किमी. दूर नीम के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाबा पुरवा मजरे सैदाबाद का है। सोमवार की शाम करीब 7 बजे बाबा पुरवा निवासी 24 वर्षीय रंजीत यादव पुत्र नन्हेलाल घर से शौच के लिए निकला था जिसका शव मंगलवार की भोर गांव से करीब एक किमी. दूर गोढवाग्वारी गांव के निकट एक नीम के पेड़ से लूंगी के फन्दे से लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक मृतक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। सोमवार की शाम सात बजे शौच के लिए निकला था। लेकिन देर तक वापस न आने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर काफी खोजबीन की मंगलवार की भोर करीब 3 बजे गोढवा ग्वारी गांव के पास स्थित नटबीर बाबा के समीप लगे नीम के पेड़ में रंजीत का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान विनय कुमार वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों के समक्ष पंचायतनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

Don`t copy text!