भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी बहराइच के तत्वावधान में माता भगवती कुंज आश्रम में कोविड महामारी पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए आयोजित गोष्ठी में हुआ कोविड किट वितरण
राष्ट्रीय मार्ग स्थित माता भगवती कुंज आश्रम परसेंडी में आयोजित गोष्ठी में उपस्थित लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड किट का वितरण किया गया । आयोजित परिचर्चा में गायत्री परिवार , किसान परिषद , मालवीय मिशन , आदि स्वंय सेवी संगठनों से जुड़े हुए लोगों के अलावा शिक्षक , ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता किया।इस मौके पर रेड क्रॉस द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रभावी सहभागिता का आश्वासन दिया गया। रेड क्रॉस द्वारा आयोजित परिचर्चा को संबोधित करते हुए चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव ग्रामीण इलाकों में तेजी से बढ़ रहा है इसकी चपेट में आकर ग्रामीणांचल में मौतें भी हो रही हैं और प्रभावित लोगों को तमाम शरीरिक आर्थिक व मानसिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इसपर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए ग्रामीण लोगों को संक्रमण से बचाव के तरीकों को लगातार बताए जाने की आवश्यकता है।साथ ही उन्हें कोविड टीकारण हेतु प्रोत्साहित किये जाने की भी आवश्यकता है।
संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि , मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश मोहन श्रीवास्तव व जिला अधिकारी के निर्देश पर रेड क्रॉस से जुड़े हुए समर्पित कार्यकर्ता ग्रामीण लोगों से कोविड नियमों का पालन करने का आग्रह कर रहे हैं।साथ ही उन्हें टीकारण करवाने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं । प्रगतिशील कृषक समाजसेवी अम्बिका प्रसाद ने लोगों से साफसफाई से रहकर शरीरिक दूरी बनाकर ही अपने दैनिक कार्य निपटाने का आग्रह किया और प्राकृतिक जीवन जीने की सलाह दी ।गायत्री आश्रम व्यवस्थापक लाडली प्रसाद वर्मा ने लोगों से योग व नियमित शारीरक व्यायाम करके स्वस्थ जीवन जीने के तरीकों को बताया और आयुर्वेद आधारित औषधियों का उपयोग कर बीमारियों से दूर रहने का संदेश दिया ।
कैसरगंज स्थित सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के अधीक्षक डॉ एन०के सिंह ने चिकित्सा विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे7 संसाधनों और ओषधियों के बारे में जानकारी देते हुए आवाहन किया कि उपस्थित जागरूक लोग गांव में लोगों को कोविड संक्रमण से बचने के उपायों के बारे में बताए साथ ही टीकारण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता का आग्रह किया । परिचर्चा को समाजसेवी हृदय राम गुप्ता शिव कुमार चौधरी व जय चंद सोनी ने भी संबोधित करते हुए सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान में प्रभावी सहभागिता का आश्वासन दिया । समापन अवसर पर रेड क्रॉस राज्य शाखा के सहयोग से उपलब्ध करवाए गए सामग्रियों , सेनिटाइजर , मास्क , साबुन व ग्लव्स आदि का वितरण भी किया गया । इस अवसर पर ग्रामीण प्रतिनिधि शिवकुमार चौधरी , संदीप वर्मा , विशाल शुक्ल , कमलेश वर्मा , कृपाराम चौधरी , सुरेन्द्र वर्मा ,खुशहाल चंद्र वर्मा, लाडली प्रसाद वर्मा व सोसायटी के सदस्य प्रदीप यादव आदि उपस्थित रहे ।

