मां बाप को अज़ीयत देने वाले का कोई अमल खुदा क़ुबूल नहीं करता – मौलाना मो0 अब्बास अपने को इल्म की दौलत से मालामाल करो

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

क़ुरआन व अहलेबैत का रास्ता अपनाओ कामयाबी पाओ

बाराबंकी।मां बाप को अज़ीयत देने वाले का कोई अमल खुदा क़ुबूल नहीं करता ।अपने को इल्म की दौलत से मालामाल करो । एख्तेलाफ व एतराज से घबराना नहीं चाहिए उसका जवाब इल्म से देना चाहिए।यह बात मज्लिसे चेहलुम बराये ईसाले सवाब मरहूम अकबर मेहंदी इब्ने जाफर मेंहदी को मौलाना गुलाम अस्करी हाल में खिताब करते हुए मौलाना मोहम्मद अब्बास रिजवी ने कही । मौलाना ने यह भी कहा मां बाप से नाफरमानी करने वाला दुनिया व आखिरत दोनों में घाटा उठाने वाला है। इल्म के साथ खुदा का राब्ता कामयाबी की तरफ ले जाता है यानी मार्फत ए परवरदिगार के साथ इल्म कामयाबी की दलील है । खाली इल्म बगैर मारेफत तबाही का सबब बनता है । खुद को काबिल समझना बेवकूफी की दलील है । आखिर में कर्बला वालों के मसायब बयान किए जिसे सुनकर मोमिनीन रो पड़े मस्जिद से पहले कशिश संडीलवी ,अजमल किंतूरी, बाकर नकवी, मुजफ्फर इमाम , मिन्हाल, हाजी सरवर अली करबलाई ,अली गंगोलवी व ज़ाकिर इमाम ने नज़रानये अक़ीदत पेश किया।मजलिस का आगाज़ तिलावते कलाम ए पाक से हुआ। बादे मजलिस फातिहा का भी एहतेमाम किया गया । बानिये मजमजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!