काग्रेंस अध्यक्ष के काफिले को प्रशासन ने रोका, किया गिरफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मामला तहसील रामसनेहीघाट में सौ साल पुरानी मजिस्द ध्वस्तीकरण का


बाराबंकी। भाजपा सरकार पूरी तरह से निरंकुश और तानाशाह हो गयी है तहसील रामसनेहीघाट मे सौ साल पुरानी मस्जिद को ध्वस्त करके सरकार ने साबित कर दिया है कि उसका कानून व अदालत पर कोई विश्वास नही है। मस्जिद ध्वस्तिकरण के सारे पहलू सामने आये और दोषियो को उनके अमानवीय कार्य की कड़ी सजा मिले जिससे प्रदेश में भाईचारा कायम रहे। इसके लिये सरकार सम्पूर्ण प्रकरण की जांच उच्च न्यायालय के सेटिंग जज से कराये। उक्त मांग उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू विधायक ने वृहस्पतिवार को तहसील रामसनेहीघाट में प्रशासन द्वारा सौ साल पुरानी मस्जिद के जबरन गैर कानूनी तरीके से गिराये जाने पर मौके पर पूर्व राज्यसभा सदस्य डा. पी.एल. पुनिया, पूर्व मंत्री नसीमुद््दीन सिद््दीकी के साथ जाते वक्त सागर इंस्टीट््यूट पर प्रशासन द्वारा रोककर गिरफ्तार किये जाने पर की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रशासन ने रोककर गिरफ्तार करके जनपद की सीमा पर छोड़कर राजधानी की ओर रवाना कर दिया। प्रशासन द्वारा तहसील रामसनेहीघाट मे ध्वस्त मस्जिद की हकीकत से रूबरू न होने और रोककर गिरफ्तार किये जाने की तीव्र निन्दा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जनपद बाराबंकी की तहसील रामसनेहीघाट मे सुन्नी वक्फ बोर्ड में दर्ज सौ साल पुरानी मस्जिद जो जमींदारो की जमीन पर बनी थी तहसील प्रशासन द्वारा तानाशाही तरीके से जमींनदोज कर दी गयी ऐसा करके तहसील प्रशासन ने गैर जिम्मेदाराना काम किया है वर्तमान समय मे लाकडाउन तथा कोविड महामारी के चलते माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देश है कि किसी प्रकार की बेदखली तथा ध्वस्तीकरण की कार्यवाही न की जाये लेकिन तहसील प्रशासन रामसनेहीघाट ने ऐसे नाजुक समय में मस्जिद के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करके मा. उच्च न्यायलय के आदेशो का उल्लंघन किया है और मस्जिद में रखा सामान गायब या फेकवाकर गैर जिम्मेदाराना कार्य किया है। उत्तर प्रदेश के कांग्रेसजन भाजपा सरकार तथा प्रशासन द्वारा किये गये इस अमानवीय कृत्य की घोर निन्दा करते है और एक स्वर में मांग करते है कि तहसील रामसनेहीघाट मस्जिद ध्वस्तीकरण प्रकरण के सम्पूर्ण जांच मा. उच्च न्यायालय के सेटिंग जज से करवायी जाये जिससे सम्पूर्ण प्रकरण की सत्यता सामने आये और जब तक जांच पूरी न हो तहसील प्रशासन को निलम्बित करे जिससे जांच प्रभावित न हो सके। जांचोपरान्त दोषियो पर अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कार्यवाही करे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के साथ रामसनेहीघाट कूच करने वाले तथा गिरफ्तारी देने वालो में मुख्यरूप से पूर्व सांसद डा. पी.एल. पुनिया, पूर्व मंत्री नसीमुद््दीन सिद््दीकी, तनुज पुनिया, मो. मोहसिन, पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा, राजेन्द्र वर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, जयंत गौतम, सिद््दीक पहलवान, इरफान कुरैशी सहित दर्जनो की संख्या मे कांग्रेसजन थे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!