केंद्र सरकार का किसानों ने फूंका पुतला, मनाया काला दिवस

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को 6 माह पूर्ण होने पर भाकियू ‘टिकैत‘ के आह्वान पर आज पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं ने काले झंडे लगाकर व केंद्र सरकार का पुतला फूंककर काला दिवस मनाया। और एमएसपी को कानूनी जामा पहनाने सहित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने कहा कि 4 सौ किसानों की मौत पर भी इस निष्ठुर और क्रूर सरकार का दिल नही पसीजा।इसे सत्ता में रहने का अधिकार नही है। गौरतलब रहे कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को 6 माह बीते गए। इन दिनों आंदोलन के दौरान करीब 4 सौ किसानों की मौत भी हो गयी। केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगो पर कोई सुनवाई न होने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आंदोलन के 6 माह पूर्ण होने पर पूरे देश मे इसे काला दिवस मनाने का का आह्वान किया था।इसके लेकर भाकियू कार्यकर्ताओ को यह निर्देश दिया गया था कि 26 फरवरी को वह अपने घरों पर काले झंडे लगाएं,केंद्र सरकार का पुतला जलाएं और गांव गली के चैराहों पर कोविड नियमो का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन कर सोई हुई सरकार को जगाने का काम करें। भाकियू के इस आह्वान पर एक दिन पहले से ही जिला प्रशासन एलर्ट था। सुबह से ही भारतीय किसान यूनियन ‘टिकैत‘ के तमाम पदाधिकारियों को पुलिस द्वारा होम अरेस्ट कर लिया गया। बावजूद इसके जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, संरक्षक उत्तम सिंह, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा ‘रिन्कू‘ की मौजूदगी में कार्यकर्ताओ ने बहादुरपुर गांव के मोड़ पर हांथो में काले झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को किसान विरोधी बताते हुए उसे संवेदनहीन बताया। इसके पश्चात उक्त सभी किसान नेताओ को होम अरेस्ट कर लिया गया। इसके अलावा जनपद भर में कार्यकर्ताओ ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए,केंद्र सरकार का पुतला फूंका और गांव गली के चैराहों पर प्रदर्शन कर सरकार के प्रति अपने गुस्से का इजहार किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!