कांग्रेस सत्ता के लिये नही सेवा के लिये राजनीति करती है: पुनिया प्रेसवार्ता में बोले कांग्रेस के पूर्व सांसद

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। विगत वर्ष से सर्वत्र कोरोना महामारी का प्रकोप छाया है जो अब ग्रामीण अंचलो में बढ़ रहा है। गांवो में चिकित्सा संसाधनो और पर्याप्त जागरूकता के आभाव मे महामारी विकराल रूप धारण कर रही है। प्रदेश सरकार आंकडे़ घटाकर महामारी की भयावहता को दबाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस पार्टी जो सत्ता के लिये नही सेवा के लिये राजनीति करती है। बाराबंकी जनपद सहित समस्त उत्तर प्रदेश मे प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा तथा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर सेवा सत्याग्रह चलाकर कोरोना होम आइसोलेट मरीजो को डाक्टरो की सलाह पर कोरोना होम आइसोलेशन उपचार किट उपलब्ध कराकर उनके इलाज की व्यवस्था करेगी। इस सत्याग्रह के तहत जनपद में 10 हजार कोरोना उपचार किट तथा महामारी से बचाव सावधानी के पर्चे तथा सेनीटाइजर ग्रामीण अंचलो में पहुंचाकर महामारी से पीडित गरीब मजलूम आवाम को उपलब्ध कराकर महामारी से बचने की जानकारी देगी। उक्त बाते पूर्व सांसद डा. पीएल पुनिया ने शुक्रवार को अपने ओबरी आवास पर कांगे्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, प्रभारी प्रदेशीय सचिव राहुल त्रिपाठी, पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा के साथ अयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकार बन्धुओ के समक्ष बताई। पत्रकारो से सम्बोधित करते हुये पूर्व सांसद पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई को समस्त ब्लाको में कारोना महामारी से पीड़ितो की मदद के लिये हेल्पलाइन नम्बर घोषित किये गये थे और अब देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सेवा सत्याग्रह अभियान चलाकर महामारी से पीडित मरीजो को कोरोना होम आइसोलेशन उपचार किट उलपब्ध कराकर जन सामान्य की सेवा करने तथा आवाम को इस महामारी से बचाव तथा जागरूकता पैदा करने का कार्यक्रम शुरू किया गया है। श्री पुनिया आगे ने कहा कि देश तथा प्रदेश की भाजपा सरकार आवाम की रक्षा करने में असफल साबित हो चुकी है। ऐसे समय में कांगे्रस पार्टी अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझते हुये सभी कांग्रेसजनो से अनुरोध करती है कि वो आगे बढकर जनजीवन तथा इस महामारी से अवाम की रक्षा का बीडा उठाये इसके तहत हमारी पहली जिम्मेदारी बनती है कि हम ग्रामीण अंचलो की आवाम को इस महामारी के प्रति जागरूक करे क्योकि इस महामारी से सबसे बड़ा बचाव जागरूकता है।सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!