बाराबंकी। थाना असन्द्रा क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा हैदरगढ़ भिटरिया मार्ग पर देवरा गांव के मोड़ के निकट हुआ। थाना क्षेत्र के पूरे चन्दमन गांव निवासी जगजीवन 60 पुत्र गरीबे आज दोपहर के समय किसी कार्य से नई सड़क तिराहा आया था। नई सड़क से वापस घर जाते समय देवरा मोड़ के निकट सामने से आ रही एक तेज बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहाँ पर उसका इलाज चल रहा है।
मोहम्मद अतीक संवाददाता थाना क्षेत्र असंद्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स 8787049566

