आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण रजिस्टर में ओवरराइटिंग, वसूला जुर्माना

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता बाराबंकी।7874257456

मसौली बाराबंकी। अलीगढ़ में शराब पीने से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया और रविवार को आबकारी निरीक्षक ने क्षेत्र की अंग्रेजी एवं देशी शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया और उनको चेतावनी भी दिया है। आबकारी निरीक्षक विजय आनंद एव प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा की संयुक्त टीम ने रविवार को मसौली कस्बा एवं चैराहा स्थित तीन देशी व एक अंग्रेजी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टाक आदि सब कुछ सही पाया गया। आबकारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने क्षेत्र में शराब के ठेकों की जांच की गई। अधिकारियों ने जांच पड़ताल करने के अलावा मौके पर मौजूद कर्मचारियो से भी जानकारी ली। उन्होने स्टाक रजिस्टर की भी पड़ताल की जिसमे शराब ठेका नम्बर 2 के रजिस्टर में ओवरराइटिंग होने पर 25 सौ रुपये का जुर्माना किया गया।

 

 

Don`t copy text!