वर्तमान समय मे कही भी आक्सीजन की कमी नही है: सांसद सरकार के सात वर्ष पूरे होेने पर मनाया सेवा दिवस

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली बाराबंकी। भाजपा सरकार के सात साल पूरे होने पर रविवार को पंचायत भवन बांसा में आयोजित सेवा दिवस के मौके पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने 25 ग्रामीणों को मास्क, सैनिटाइजर एव पौष्टिक किट का वितरण किया। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे एक साथ सेवा दिवस मनाया जा रहा है। वर्तमान समय में भारत सहित पूरी दुनिया संकट से गुजर रही है। कोरोना संकट से सामना करने में काफी हद तक सफल भी हुए है परन्तु विपक्षी पार्टियों द्वारा आपदा से निपटने के लिए सहयोग करना चाहिए परन्तु सपा, बसपा, कांग्रेस राजनीति कर रही हैं। 70 सालो तक देश एवं प्रदेश में शासन करने वाली विपक्षी पार्टियों द्वारा यदि पहले से ही महामारी से निपटने के लिए कोई तैयारी की होती तो आज इस महामारी का सामना करने में काफी हद सफल होते क्योंकि इससे पहले भी किसी न किसी रूप महामारी आयी है। यदि पिछली सरकारो जिले में एक भी आक्सीजन प्लांट लगवाया होता तो आज आक्सीजन कमी से जूझना नही पड़ता। आज जिले के सभी विधायकों एवं मेरे खुद के प्रयास से जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर, फतेहपुर एव सिद्धौर में ऑक्सीजन प्लांट तैयार किये जा रहे है परन्तु विपक्षी समाजवादी पार्टी के दो विधायक और एक एमएलसी है जिन्होंने अपनी निधि से एक भी पैसा कोरोना आपदा में नही दिया है। जब तक आक्सीजन प्लांट तैयार नही हो पा रहे तब तक 105 कन्सटेक्टर आक्सीजन की आपूर्ति मिल रही है वर्तमान समय मे कही भी आक्सीजन की कमी नही है। सासद ने पीकू वार्ड व आयुष्मान कार्ड के बारे में लोगो को जानकारी दी। 25 गरीब महिलाओं एव पुरुषों को मास्क, सैनिटाइजर व पौष्टिक किट का वितरण किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश रावत, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार, प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विनीत वर्मा, अखिलेश पटेल, बृजकिशोर, ब्रजेश मौर्य, एसएसआई अरविंद सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!