कोटेदार और आपूर्ति विभाग की मिलीभगत से जनता त्रस्त
आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश
कोटेदार की मनमानी, गरीबों के लिए बनी परेशानी
योगी सरकार भले ही भ्रष्टाचार खत्म करने की बात कर रही हो लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. ताजा मामला अकबरपुर तहसील के ग्राम सैदपुर भितरी से सामने आया है. जहां कोटेदार द्वारा ग्रामीणों को गाली तथा जिला अधिकारी और उप जिला अधिकारी को भी गालियों से नवाजा परंतु विभागीय अधिकारियो द्वारा किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।
लॉकडाउन में भी राशन वितरण में गड़बड़ी नहीं रुक रही है। कोटेदारों की मनमानी से कार्डधारक परेशान हो गए हैं।
गरीबों के लिए जहा एक ओर शासन यहां पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू कर गरीबों को सस्ती दरों में राशन देने का दावा कर रहा है। वही अधिकारियों की मिलीभगत से कोटेदार ग्रामीणों का राशन हजम कर उनका खुलेआम शोषण करने में जुटे हुए है। कोटेदार से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने गुहार लगाई है।लॉकडाउन में मुख्यमंत्री की ओर से राशन कार्ड न होने पर भी राशन देने का निर्देश दिया है लेकिन अकबरपुर विकासखंड के सैदपुर भितरी गांव में कार्डधारकों को भी राशन नहीं मिल पा रहा है।कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता तथा की गई बदतमीजी को किसी भी अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया और ना ही जांच करायी गयी। लेकिन कोटेदार विभाग को ताक पर रखकर मनमानी कर रहा हैं। ग्रामीणों ने कहा विभाग के अधिकारियों व कोटेदार की मिलीभगत से ग्रामीणों का खुलेआम शोषण हो रहा है।ग्रामीणों ने बताया कोटेदार से पूछने पर धमकाया जाता है और गालियां भी दी जाती है।
खाद्यान्न न मिलने से लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। ग्रामीणों का कहना है कि
कभी भी कोई जांच अधिकारी गांव में जाता है तो ग्रामीणों को सूचना नहीं दी जाती। इसलिए कोटेदार के साथ ही जांच अधिकारियों की भी जांच होनी चाहिए। गांव में खुली बैठक करायी जाय और दो भी दोषी हैं उसके खिलाफ कार्रवाई की जाय।
आशीष सोनी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्यूज़24टाइम्स अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश

