सीएमओ ने नशा सेवन न करने की दिलायी शपथ

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बी.के.एस. चैहान ने तम्बाकू, सिगरेट, गुटखा एवं बीड़ी का सेवन न करने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डा. विनोद कुमार एनसीडी, अन्य अपर/उप मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त कर्मचारीगण एवं तम्बाकू नियत्रंण कार्यक्रम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने तम्बाकू एवं तम्बाकू युक्त उत्पाद का किसी भी रूप में सेवन न करने एवं तम्बाकू के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव जैसे कैंसर, अस्थमा, दिल की बीमारी, सांस की दिक्कत आदि कई प्रकार की बीमारी के बारे में बताया जिसका प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभाव हमारे शरीर एवं समाज पर पड़ता है, तम्बाकू छोड़ने के लिए क्विटलाइन नं0-1800112356 के बारे में भी अवगत कराया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!