छः वर्षीय मासूम बालिका की निर्मम हत्या

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर मजरे लक्षबर बजहा की घटना

मसौली बाराबंकी। मां के साथ सोई हुई 6 वर्षीय बालिका के लापता होने के बाद उसका शव घर से आधा किमी0 दूर तालाब में तैरता हुआ मिला। मृतक बालिका की बाई आंख पर गहरी चोट के अलावा एव गर्दन पर कसाव के निशान मिले है जो किसी दरिन्दगी की ओर इशारा कर रही हैं। दिल दहला देने वाली घटना सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर मजरे लक्षबर बजहा का है। सिविल कोर्ट में दिहाड़ी पर काम करने वाला रमेश गौतम दो दिन पूर्व जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर स्थित अपनी फुफेरी ससुराल शादी के कार्ड बांटने गया था। रविवार की देर शाम रमेश की पत्नी सुष्मिता अपनी 6 वर्षीय पुत्री अनन्या, 10 वर्षीय पुत्र सचिन व 4 वर्षीय पुत्र लकी के साथ घर के अंदर सो रही थी। मध्यरात्रि लघुशंका के लिए जगी सुष्मिता को बिस्तर पर अनन्या को न पाकर जब खोजबीन शुरू की तो पता नही चला पासपड़ोस में बताने पर काफी लोगो ने गांव के निकट से निकली रेलवे लाइन सहित आसपास तलाश की परन्तु पता नही चला सुबह करीब 3 बजे ग्रामीण बालिका की तलाश कर रहे थे कि गांव से लगभग 5 सौ मीटर की दूरी पर स्थित चांदा तालाब में बालिका का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। डायल 112 पर दी गयी सूचना पर पहुँची पीआरवी पुलिसकर्मियों के सामने तालाब से शव निकाला गया। हत्यारोपी ने बड़ी ही बेरहमी से अबोध बालिका की हत्या की है मृतका की बाई आंख को फोड़ने का प्रयास किया गया जिससे आंख और नाक से काफी रक्तस्राव हुआ है वही गले मे कसाव के निशान होने से जाहिर होता हैं कि बालिका की गला घोंटकर हत्या की गई हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा घटना की जांच में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ इस घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वाले वहशी दरिंदे को गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

दरिन्दगी की आशंका

ग्राम नसीरपुर में दलित की पुत्री के साथ रूह कंपा देने वाली हुई घटना से हर कोई अफसोस में है। 6 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या कहीं न कही ज्यादती के खुलासे के डर से की गई हो सकती है। बहरहाल मासूम के साथ दरिन्दगी हुई है या नही यह तो पोस्मार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा।

शक के आधार पर एक युवक हिरासत में

घटना के बाद घर पर ही लोगो के सामने अपने को निर्दोष साबित करने के लिए बार बार हत्या न किये जाने की बात करने वाले अजय पुत्र पूर्णमासी को पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक अजय आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो कई मामलो में जेल जा चुका है तथा दो माह पूर्व अजय की पत्नी अपने मायके पति से अनबन के कारण चली है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि तालाब से शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मासूम की हत्या किन परिस्थितियों में की गई हैं यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!