बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।। ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर हुआ भण्डारा
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। श्रीगुरु चरन सरोज रज, निजमन मुकुरु सुधारि। बरनउं रघुबर बिमल जसु, जो दायक फल चारि।। बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार। बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार।। उक्त गूंज देवा रोड स्थित नगर पंचायत बंकी के ग्रीडगंज बाड़ा छोटी लाइन के मंदिर पर ज्येष्ठ माह के प्रथम बड़े मंगल पर समाजसेवी रोहित सिंह, सचिन सिंह, अभिषेक गुप्ता द्वारा आयोजित भण्डारे पर सुनायी पड़ी। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री नरेश सिंह, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि श्याम सिंह व समाजसेवी कुलदीप मिश्रा ने किया। इस मौके पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं समाजसेवी रोहित सिंह ने बताया कि हिंदी पंचांग के अनुसार, आज यानी 1 जून को ज्येष्ठ माह का प्रथम मंगलवार है। हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल कहते हैं। बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा करने से बजरंगबली प्रसन्न हो कर भक्त की मनोकामना पूरी करते हैं। इस मौके पर अंकुर मिश्रा, ज्ञानेन्द्र आर्या, सौरभ वर्मा, प्रेम प्रकाश कनौजिया, सुजीत पासवान, श्रवण कश्यप, टिंकू सहित कई भक्तों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रामनगर में खूब बांटा गया प्रसाद
रामनगर बाराबंकी। क्षेत्र मे ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार को प्रति वर्ष बडे़ बडे़ भण्डारे समाजसेवियो की ओर आयोजित होने के साथ बजरंग बली के जयकारो की चारो ओर धूम मची रहती थी। लेकिन वैश्विक महामारी के दौर मे कोरोना वायरस से बचाव के लिये लागू लाॅकडाउन मंगलवार को सुबह पहर ही समाप्त हुआ। जिसके चलते नगर पंचायत रामनगर तहसील प्रशासन की ओर से तहसील मे भण्डारा और सभासद अवनीश मिश्र ने पहले दिन पहले मंगलवार को खुल चुके बाजार मे सभी दुकानदारो के साथ राहगीरो मे बूदी प्रसाद का वितरण करवाया। बडी संख्या मे लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। लाकडाउन खुलने के पहले दिन कोविड 19 के तहत पूजा पाठ के साथ भण्डारा आयोजन समपन्न हुये। इस मौके पर एस डी एम राजीव कुमार कुमार शुक्ल, सीओ दिनेश कुमार दुबे, तहसीलदार रामदेव निषाद सहित अधिकारी कर्मचारी और सम्भ्रान्त जन मौजूद रहे।
एजाज राइन संवाददाता एसएम न्युज24टाइम्स रामनगर बाराबंकी

