बाराबंकी। नगर के देवा रोड स्थित मोहल्ला नेहरुनगर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा कोरोना वैक्सीन सेन्टर का संचालन जमीलउर्रहमान किदवाई इण्टर कालेज में किया गया। इस दौरान अपर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा की मौजूदगी में दो दर्जन पत्रकारों को कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन लगायी गयी। वैक्सीन की शुरुआत अपर जिला सूचना अधिकारी आरती वर्मा को लगाकर की गयी। तदोपरांत जनपद के पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
रियाज वारसी संवाददाता थाना क्षेत्र देवा बाराबंकी 9335094541

