मासूम की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, ग्रामीणों ने दिया धरना

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तीन दिन पूर्व इलाज के अभाव में एक मासूम बच्ची की मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को मृतक बच्ची के परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में ही एक पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी पूर्व विधायक हैदरगढ़ सुंदरलाल दीक्षित ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कहा कि लापरवाह डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। विधायक के आश्वासन के बाद संतुष्ट परिजनों ने धरने को समाप्त कर दिया। बताते चलें रविवार को दिन में लगभग 4 बजे ग्राम तासीपुर निवासी संदीप शुक्ला की पुत्री नित्या तखत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पीड़ित अपनी पुत्री को लेकर संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचा। जहां पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर गायब मिले। जिससे बच्चे को इलाज नहीं मिल पाया और बच्चे की मौत हो गई।इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। इसके बावजूद कोई डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। घायल बच्चे ने पिता की गोद में ही इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया। जिससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची बदोसराय पुलिस ने मामले को शांत कराया था। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने बदोसराय पुलिस से भी की थी। इसके बाद प्रशासन द्वारा इस मामले को दबाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाने लगे जिससे नाराज परिजन आज धरने पर बैठ गए।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

 

 

 

 

Don`t copy text!