विधायक ने लिखा प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। मंगलवार को सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश के नाम पत्र लिख कर विकास खंड देवा के धरमपुर, सफीपुर मार्ग पर स्थित लोसारी ग्राम के निकट सड़क पर टूट चुकी पूर्व में निर्मित पुलिया के निर्माण कराए जाने, इटौंजा कुम्हरावा कुर्सी देवा चिनहट मार्ग स्थित रेठ नदी एवम इटौंजा महोना कुम्हरावा कुर्सी देवा चिनहट मार्ग पर स्थित स्थानीय खरजा (नाला) पर पूर्व में निर्मित जर्जर हो चुके पुल के चैड़ीकरण सुद्धिकरण की मांग की। विधायक ने स्थानीय लोगो की शिकायत पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को लिखे गए पत्र में बताया कि स्थानीय लोगो को टूट चुकी पुलिया व जर्जर पुल के चलते आवागमन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसके चलते स्थानीय लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। विधायक धर्मराज ने पत्र में बताया कि पुलिया टूटी होने एवम जर्जर हो चुके पुल के चलते किसी भी तरह की अप्रिय घटना घटित होने की आशंका भी है जिसके चलते स्थानीय लोगो में भय व्याप्त है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

