घायल मासूम ने तोड़ा दम

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व विक्रम पलटने से घायल हुए दो वर्षीय बच्ची की जिला अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन माह के अंदर दो मासूम बच्चों की दुर्घटना में हुई मौत से माता पिता का बुरा हाल हो गया है। बताते चले कि दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर मजरे नहामऊ निवासी रमेश की पत्नी भानुमती अपनी दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी के साथ विक्रम टेम्पो से बाराबंकी स्थित एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थीं ग्राम बिन्दौरा के निकट विक्रम असुंतलित होकर पलट गया जिसमें भानुमती सहित दो वर्षीय लक्ष्मी व अन्य लोग घायल हो गये थे गम्भीर रूप से घायल भानुमती के साथ लक्ष्मी को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था इलाज के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गयी। जानकारी पर पहुँचे उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो बच्चों की मौत से परिवार पर टूटा पहाड़

तीन महीने के अंदर दो मासूम बच्चों की मौत से रमेश व उसकी पत्नी पर मानो दुःख का पहाड़ टूट पड़ा हो बताते चले 15 मार्च की रमेश का पाँच वर्षीय पुत्र हिमांशु घर के बाहर खेल रहा था जिसपर ट्रैक्टर चढ़ गया था जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी थी। आज दो वर्षीय लक्ष्मी की मौत से माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!