परीक्षाएं रद्द होने से होनहार छात्रों का भविष्य अंधकारमय!

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। सरकार की मंशा जनता में धीरे-धीरे जगजाहिर होने लगी है। सरकार चुनाव तो लाशों के ढेर पर चढ़कर करवाती है लेकिन होनहार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ जान-बूझकर खिलवाड़ कर रही है। अगर नौजवान पढ़कर आगे बढ़ेगा तो सरकार से सवाल व रोजगार की मांग करेगा, इसलिए परीक्षाएं ही रद्द करवा दो। उक्त बात पूर्व महामंत्री जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी नरेन्द्र कुमार वर्मा ने जारी बयान में कही। श्री वर्मा ने आगे बताया कि वो तो परीक्षाएं थी इसलिए रद्द कर दिया, चुनाव होते तो लाशों पर चढ़कर करवाये जाते। जब कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा था, तब पंचायत चुनाव व कई राज्यों की नेताओं की विशाल रैलियों में लाखों की संख्या में भीड़ जुटाई गई। सरकार को डर है कि अगर नौजवान पढ़ लिख जायेंगे तो सवाल करेंगे और रोजगार की मांग करेंगे। सरकार लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करके उनके भविष्य को बरबाद करना चाहती है। सरकार को परीक्षाएं स्थागित नहीं करनी चाहिए कोविड-19 का पालन कराते हुए जुलाई व अगस्त तक संक्रामण सामान्य होने पर परीक्षाएं करानी चाहिए। अगले वर्ष कक्षा 11 वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ जायेगी जिससे संख्या दूनी हो जायेगी और फिर कपियाँ जांच में जल्दबाजी की जायेगी और मेघावी छात्रों के साथ घोर अन्याय होगा। परीक्षा रद्द होने से विद्यार्थियों की एक साल की मेहनत व्यर्थ हो जायेगी, इसकी पूर्ति कैसे होगी, सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। परीक्षा रद्द करने में सरकार ने जल्दबाजी दिखाकर देश व प्रदेश के छात्रों से जीवन से खिलवाड़ कर रही है। परीक्षाएं रद्द कराकर सरकार ने अपनी कमियों के छुपाने हेतु निंदनीय कार्य किया है, सरकार के इस अविवेक पूर्ण निर्णय से भविष्य में काफी दुष्परिणाम होंगे। वहीं आईपीएल दुबई में हो सकता है तो परीक्षा भी करवाई जाये। चुनाव की रैलियों में असंख्या भीड़ होती है किन्तु परीक्षाओं में संख्या मालूम होती है और उसके हिसाब से इंतजाम करके परीक्षाएं करवाई जा सकती है।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

 

Don`t copy text!