भ्रामक प्रचार-प्रसार करने वाले सरताज आलम के विरूद्ध शिकायत

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

-पार्टी के बाराबंकी महासचिव फैसल मलिक ने किया शिकायत!

बाराबंकी। एक राष्ट्रीय पार्टी के फोटो व बैनर व लोगो का गलत इस्तेमाल किये जाने पर आल इण्डिया ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन, जनपद बाराबंकी के महासचिव फैसल मलिक ने किया पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से शिकायत।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फैसल मलिक महासचिव आल इण्डिया ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन, जनपद बाराबंकी ने बताया कि दिनांक 03.06.2021 को समय करीब 12.00 बजे दिन में पता चला कि नूरआलम सिद्दीकी व सुहैल इदरीसी द्वारा पार्टी का नाम व सिम्बल व राष्ट्रीय पदाधिकारियों के फोटो का गलत इस्तेमाल करके सरताज आलम निवासी पीरबटावन, थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी का सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है जिसकी जानकारी सरताज आलम को भी है। वायरल इमेज में अपने आपको पार्टी द्वारा घोषित भावी चेयरमैन प्रत्याशी नगर पालिका परिषद नवाबगंज, बाराबंकी लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है जबकि उक्त सरताज आलम पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है। उक्त सरताज आलम पूर्व के नगर पालिका के चुनाव में काफी विवादित रहा है और वोटों के धु्रर्वीकरण के लिए अनुचित लाभ लेकर समाज को गुमराह करके बरगला रहा है। जनता में उक्त विपक्षीजन व सरताज आलम धोखाधड़ी व कूटरचना करके भ्रामक प्रचार कर रहे है। इसलिए उक्त मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से की गई है।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!