मसौली बाराबंकी। 33/11 विद्युत उपकेन्द्र मसौली के 11 केवी फीडर की वैरिंग जल जाने से 9 घण्टे बिजली आपूर्ति बाधित रही। 33/11 विद्युत उपकेन्द्र मसौली में रविवार की सुबह करीब सात बजे अचानक 11 केवी इनकमिंग पैनल्स की वायरिंग जल गई। जिसकी सूचना कन्टोल रुम में तैनात कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों को दूरभाष पर अवगत कराया। जिस पर आये विभाग के कर्मचारियों ने कई घण्टे मश्शकत करने के बाद 9 घंटे के बाद सही हो सका तब कही बिजली कि संचालन शुरू हो सका। जिसको सही करने में विभाग के लोगों को कई घंटे मशक्कत के बाद बिजली चालू हो सकी। विद्युत उपकेन्द्र मसौली के अन्तर्गत करीब 400 गांव है जिसमें आधा दर्जन फीडर है। रविवार को अचानक 7 बजे बिजली गुल होने के कारण रविवार के गर्मी से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। घरों में पानी, मोबाइल फोन को चार्ज आदि की समस्याओं से जूझना पड़ा। लेकिन रविवार के दिन चार बजे के बाद बिजली आई तो उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली
।मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

