कुर्सी पुलिस ने पांच जुआंरियों को पकड़ा

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। थाना कुर्सी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेलते हुए 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ अवधेश सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कुर्सी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उपनिरीक्षक अनिल कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कांस्टेबल जावेद अख्तर, आलोक यादव द्वारा बीती 5 जून को ग्राम मदारपुर, थाना कुर्सी में हार जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते समय अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र नौमी लाल, निजामुद्दीन पुत्र मोहम्मद अजीज नुसरत अली पुत्र रहमत अली, मायाराम पुत्र रामशरण, निवासी मोहम्मदपुर गढ़ी थाना इटौंजा जनपद लखनऊ अमित कुमार रावत पुत्र राम सिंह निवासी मदारपुर थाना कुर्सी को गिरफ्तार किया गया एवं अभियुक्तगण के कब्जे से ताश के 52 पत्ते, 1580-रूपये मालफड़, 330 रुपये जामातलाशी बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना कुर्सी पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!