मासौली, बाराबंकी। रविवार को सफदरगंज पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआं खेल रहे तीन जुआरियों को किया गया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए है। प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ग्राम रसौली निवासी तालिब पुत्र स्व. सिराजुद्दीन मो. कटरा, मो. अकील पुत्र स्व. साहिद अली निवासी मो. बाजार रसौली और मो. शुएब पुत्र कल्लू निवासी मो. खाबीर रसौली थाना सफदरगंज को हार जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते समय उक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार किया एवं उनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते, 1250 रूपये मालफड़, 530 रुपये जामातलाशी बरामद किया गया। उपरोक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना सफदरगंज जुआ अधिनियम अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गई।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

