स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही, निजी चिकित्सक नही आ रहे बाज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
मसौली बाराबंकी। गरीब की जान की कोई कीमत नही होती है जिसका ही कारण होता है कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण निजी चिकित्सक बाज नही आ रहे है। ताजा मामला ग्राम चंदवारा का है जहाँ के झोलाछाप डॉक्टर एव नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की लापरवाही एक दलित को गम्भीर हालात में पहुँचा दिया है पीड़ित की पत्नी ने जब शिकायत की तो मिली जान से मारने की धमकी पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधान सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मामला सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर दादरा का है दो दिन पूर्व सलेमपुर निवासी राजीव रावत की तबियत खराब होने पर लोगो ने बताया कि चंदवारा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रमेशचंद्र जयसवाल पेशे से डॉक्टर है जिन्हें दिखा दो तो राजीव की पत्नी सुधा रावत जब ग्राम प्रधान के घर पहुँच पति की हालात बतायी तो कथित चिकित्सक रमेश ने अपने पुत्र गौरव उर्फ शम्भू जयसवाल से एक इंजेक्शन लगाने को कहा और कहा सब ले जाओ सुधा अपने बीमार पति घर ले आयी परन्तु घर आते ही राजीव की तबियत काफी बिगड़ गयी और पूरे शरीर मे चकते पड़ गये। और पूरे शरीर में दाने उभर आए और त्वचा सिकुड़ गई। शरीर कांपने लगा। पत्नी सुधा द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार जब वह कथाकथित डॉक्टर एव नवनिर्वाचित प्रधान से पति की हालत बतायी तो पहले मानने को तैयार नहीं हुए। लेकिन जब सुधा ने मोबाइल में खींचे गए फोटो दिखाए तो प्रधान पुत्र गौरव जायसवाल ने मोबाइल छीन कर खींचें गये फोटो डिलीट कर दिए और आग बगुला होते हुए दलित महिला को प्रधान रमेश चंद्र , प्रधान पुत्र गौरव उर्फ शम्भू व शैलेंद्र जायसवाल पुत्र कमलेश ने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पति की बिगड़ी हालत से परेशान सुधा रावत ने पति को दूसरी जगह भर्ती करा कर थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस ने रविवार को ग्राम प्रधान रमेश चंद जायसवाल पुत्र गौरीशंकर, प्रधान पुत्र गौरव उर्फ शंभू जायसवाल तथा शैलेंद्र जायसवाल पुत्र कमलेश जायसवाल के खिलाफ दलित एक्ट, भारतीय चिकित्सा परिषद अधिनियम आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है तथा प्रधान पुत्र शंभू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

