पौध रोपड़ ही एक मात्र विकल्प: गरिमा सिंह

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। मानव अनुकूल पर्यावरण बनाने के लिये पौध रोपड़ ही एक मात्र विकल्प है। पर्यावरण के प्रति सजग रहने वाली जिला प्रशिक्षण अधिकारी गरिमा सिंह ने पर्यावरण के अवसर पर पौध रोपण करते हुए बताया कि पेड़ पौधे हमें प्राणदायनी ऑक्सीजन देते है। कोरोना महामारी में जिस प्रकार से ऑक्सीजन की किल्लत हुई है, उससे हम सबको सबक लेकर अधिक से अधिक पौध रोपण कर और उनका संरक्षण करके पर्यावरण को मानव अनुकूल बनाने पर गंभीर होना पड़ेगा। जब धरती पर हरियाली बनी रहेगी तभी हम सब सुख सुविधाओं के साथ पृथ्वी पर मानवीय गतिविधियों को अंजाम दे पाएंगे । इसलिये पर्यावरण दिवस के अवसर पर संकल्पित होकर हम सबको पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिये पौध रोपण की मुहिम में आदर्श नागरिक की भांति महत्त्वपूर्ण योगदान निभाने की जरूरत है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!