मंत्री मुकुट बिहारी ने शमी का पौधा किया रोपित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने ग्राम सुरवारी स्थित शुक्ला यात्री प्लाजा के परिसर में देववृक्ष शमी के पौधे को रोपित कर उपस्थित लोगो से पर्यावरण को सुरक्षित बनाये जाने मे बढ चढ कर भागीदार बनने की अपील की। उन्होने कहा कि आप लोग पीपल बरगद नीम सहित लाभकारी औषधियो के पौधौ को रोपित कर उन्हे तैयार करे।मानव समाज के चारो ओर वृक्षो का होना बहुत जरुरी है।मुख्य अतिथि एंव प्रदेश सरकार के मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा और विशिष्ट अतिथि महंत बी बी दास ने सम्मिलित रुप से मंत्रोचार के बीच फीता काटकर शुक्ला यात्री प्लाजा प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शुक्ला यात्री प्लाजा के प्रो.भागवत शुक्ला प्रबन्धक राम कुमार शुक्ला पिन्टू संचालक अब्दुल्ला चैधरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर सभी उपस्थित लोगो के प्रति भी आभार जताया। क्षेत्रीय गणमान्य लोगों सहित शुक्ला यात्री प्लाजा की टीम सुरक्षाकर्मी व पुलिसकर्मियों समेत सम्मानित मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!