जल निकासी के लिये नवनिर्वाचित प्रधान ने कराई व्यवस्था

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद

मसौली, बाराबंकी। प्रशासन की लापरवाही के कारण ग्राम मसौली में लोगों ने तालाबों पर अतिक्रमण कर रखा था। अतिक्रमण के कारण तालाब लगभग पटने के कगार पर जा पहुंचे थे।जिससे नई चैक सहित कई मोहल्लों के जल भराव मुसीबत बना हुआ था।ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने तालाब की सफाई कराकर जल निकासी की शुरुआत की। विकास खण्ड मसौली के ग्राम पंचायत कस्बा मसौली के बडगणहा तालाब का अधिकांश हिस्सा पट चुका था। जिस कारण जल निकासी न होने के कारण नई चैक,कबराजन मोहल्ला, वाहिद नगर, चकला और इंटरलाकिग रोड पर भी जल भराव बना हुआ था। जिसके चलते आवागमन पूरी तरह बन्द हो चुका था। सोमवार को नवनिर्वाचित प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी और पंचायत सचिव के के यादव ने पहुंचकर जेसीबी से तालाब में जल निकासी हेतु नाला खोदाया तब कही जाकर जल निकासी की व्यवस्था हो सकी। जल निकासी का उचित प्रबंध हो जाने ग्रामीणों में खुशी की लहर दिखाई दी। प्रधान प्रतिनिधि मुईन अंसारी और पंचायत सचिव के के यादव की ग्रामीणों द्वारा सरहाना भी की गई।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स दरयाबाद 

 

 

 

Don`t copy text!